Breaking News

मोदी सरकार 23-24 का बजट महिला सशक्तिकरण व देश को विकास-पथ पर प्रगति देने वाला: सैय्यद जफर इस्लाम

अमृतसर,6 फरवरी(राजन)केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए मोदी सरकार के 2023-24 के बजट पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम ने कहा कि केन्द्रीय बजट में महिला सशक्तिकरण व देश को विकासपथ पर तेजी से आगे बढ़ने के मार्ग को प्रशस्त किया गया है। जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम ने कहा कि यह केन्द्रीय बजट भारत के आगामी 25 वर्षों की प्रगति तथा भारत को विश्व-शक्ति व विश्व गुरु बनाने की नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए मुद्दा नहीं है। विपक्ष को नकारने के आलावा कुछ नहीं आता।

सैय्यद जफर इस्लाम ने कहा कि यह सबको साथ लेकर चलने वाल बजट है और इसमें सभी वर्गों के सपनों का पूरा ध्यान रखा गया है। यह बजट गरीब, मध्यम वर्ग, किसानों सहित आकांक्षी समाज के आकांक्षाओं को पूरा करते हुए देश के चौमुखी विकास को और गति प्रदान करने वाला है। इस बजट में केन्द्रीय वित्तमंत्री ने बच्चों और नौजवानों के लिए नैशनल डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा की है जिन्हें कि जिला स्तर तक विकसित किया जाएगा और इससे बच्चों व नौजवानों को भविष्य में बहुत फ़ायदा होगा। अगले तीन साल में एकलव्य स्कूलों में 38,800 अध्यापकों व सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए उत्कृष्ट संस्थान खोले जाएंगे।

नारी शक्ति एक सशक्त तथा समृद्ध भारत का निर्माण कैसे कर सकती है, इसका प्रतिबिंब इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इस बजट में मध्यम वर्ग की आय और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब 7 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को टैक्स नहीं देना होगा। मोदी सरकार ने इस बजट में जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू करने का प्रावधान रखा है, ताकि पीबीटीजी बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके। इस बजट में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण खाद्यन्न योजना का विस्तार करते हुए एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है, जिसके तहत प्रति व्य्स्कती को 5 किलो अनाज केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दिया जाता है, ताकि समाज में खड़ा आखिरी व्यक्ति भी भूखा ना सोए।
सैय्यद जफर इस्लाम ने कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट में किसानों के आर्गेनिक खेती व ‘अन्न श्री’ (मोटे अनाज) के उत्पादन के पिए प्रेरित किया है। केंद्र सरकार की योजना किसानों के ‘अन्न श्री’ के अधीन आने वाले आर्गेनिक उत्पादों की मार्केटिंग के लिए ‘यूनिटी मॉल’ खोलने और ऑनलाइन पोर्टलों से जोड़ने की है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है और केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए राज्य सरकारों को ब्याजमुक्त कर्ज़ दिया जाएगा। वर्तमान में मोटे अनाज़ के उत्पादन में भारत विश्व में पहले स्थान पर है और इसके निर्यात में दूसरे स्थान पर है। मोदी सरकार का लक्ष्य मोटे अनाज़ के निर्यात में भारत को विश्व में नंबर एक निर्यातक बनाने का है। केंद्र सरकार देश में एक करोड़ किसानों को आर्गेनिक खेती की तरफ मोड़ कर उन्हें मोटे अनाज़ के उत्पादन के लिए प्रेरित करेगी। वहीं महिलाओं को सैल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।जफर इस्लाम ने कहा कि मोदी सरकार ने उद्योग जगत के उत्थान के लिए भी कई अहम कदम उठाए हैं। Energy Transition Investment के लिए 35,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। National Green Hydrogen लिए 19,700 करोड़ रुपए रखे गए हैं। 2030 तक 5 MMT ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा गया है। संस्थाओं के लिए कॉमन ID PAN होगा। MSME की जब्त की गई 95% राशि वापस की जाएगी। कोरोना महामारी में जब्त की गई राशि भी वापस की जाएगी। 5G-लैब एप्लिकेशंस के लिए 100 लैब बनाई जाएंगी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजन 4.0 की शुरुआत की जाएगी। देश में 30 ‘स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे। रेलवे का कायापलट करने के लिए 2.4 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट इंफ्रा पर 75,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। एयरपोर्ट और हेलीपैड बनाए जाएंगे और शहरी विकास पर सालाना 10,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर यह कहा जाए कि केंद्र सरकार द्वारा पेश अमृतकाल बजट देश व समाज के संपूर्ण विकास पर आधारित है, गलत नहीं होगा।  इस अवसर पर हरविंदर सिंह संधू ने जिला पदाधिकारियों सहित भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता को सैय्यद जफर इस्लाम को पुष्प-गुच्छ दोशाला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंच पर प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, श्रीमती मीनू सहगल, जिला मीडिया सचिव याशिव भूटानी, प्रोफ़ेसर सरचाँद सिंह आदि उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *