Breaking News

महिला बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने कमिश्नर को भेजा अपना जवाब, फिलहाल इंस्पेक्टर से क्षेत्र लिया वापिस

अमृतसर, 30 अक्टूबर (राजन): एमटीपी विभाग मे महिला बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर के पति द्वारा कथित तौर पर दुकाने बनाने के एवज मे रिश्वत मगने की शिकायत आने पर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा उक्त बिल्डिंग इंस्पेक्टर से 24 घंटों के भीतर जवाब मांगा था। बिल्डिंग इंस्पेक्टर दोबारा निगम कमिश्नर को जवाब दे दिया गया है। जिस पर कमिश्नर द्वारा फिलहाल बिल्डिंग इंस्पेक्टर को दिया हुआ क्षेत्र वापिस लेकर उसे बिल्डिंग इंस्पेक्टर हेड क्वार्टर में नियुक्त कर दिया है। कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इसकी जांच एडिशनल कमिश्नर संदीप रिशि करेंगे।

बिल्डिंग इंस्पेक्टर मलकीत सिंह का इस्तीफा मंजूर

मलकीत सिंह
बिल्डिंग इंस्पेक्टर मलकीत सिंह द्वारा कुछ दिन पहले अपने वकील के माध्यम से लोकल बॉडी विभाग के डायरेक्टर, निगम कमिश्नर तथा एमटीपी को सिस्टम में गड़बड़ियों के कारण अस्तीफा भेज दिया था। इसे डायरेक्टर लोकल बॉडी द्वारा मंजूर कर दिया गया। आज विभाग से मलकीत सिंह रिलीव हो गए। रिलीव होते समय एमटीपी विभाग के अधिकारियों व मुलाजिमों द्वारा सम्मान समारोह के साथ उनको विदा किया गया।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *