Breaking News

जी-20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन

शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम आविष्कारों पर चर्चा

एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट्स को बेहतर बनाने और प्रकृति में किए गए बदलावों पर भी विचार

अमृतसर,16 मार्च (राजन) गुरु नगरी अमृतसर में :चल रहे G -20 सम्मेलन के दूसरे दिन भी शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम
आविष्कारों पर चर्चा की गई। इस दौरान एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट्स को बेहतर बनाने और प्रकृति में किए गए बदलावों पर भी विचार किया गया है। वहीं आज भी कार्यक्रम के बाद 20 देशों के डेलिगेशन के लिए सूफी शाम का आयोजन किया जाएगा।

छिड़काव के लिए ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन

आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी में सिंजेंटा कंपनी ने फसल सुरक्षा समाधानों के छिड़काव के लिए ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। कंपनी के एमडी और कंट्री हेड सुशील कुमार ने कहा कि कंपनी की टेक्नोलॉजी दुनिया भर के लाखों किसानों को सीमित कृषि संसाधनों का बेहतर
उपयोग करने में सक्षम बनाती हैं। 100 से अधिक देशों में कंपनी फसल उगाने के तरीके को बदलने के लिए काम कर रही है।

दूसरे दिन तीन एजेंडों पर हुई बातचीत

G-20 सम्मेलन के दूसरे दिन तीन एजेंडों पर विचार किया गया। जिसमें अनुसंधान और प्रचार को समृद्ध सहयोग के माध्यम से मजबूत करना, निर्माण क्षमताएं, जीवन भर निर्माण क्षमताओं व नवीनतम तकनीकों के बारे में सीखना और विशेष रूप से मिश्रित शिक्षा के संदर्भ में मूलभूत और संख्यात्मक सुनिश्चित करना पर विचार किया गया।

सूफी शाम का आयोजन

विश्व के 20 देशों से आए डेलिगेशन को पंजाब और भारत की सभ्यता दिखाने के लिए विशेष सूफी शाम का भी आयोजन किया गया है। यह शाम किला गोबिंदगढ़ में आयोजित की गई। बीती शाम आयोजित कार्यक्रम में डेलिगेट्स पंजाब सभ्यता को देख काफी प्रभावित हुए । विदेशी डेलिगेट्स ने पंजाबी ढोल की थाप पर भंगड़ा
देखा और किया ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीएम भगवंत सिंह मान का पवित्र शहर अमृतसर को बड़ा तोहफ़ा, नया सुल्तानविंड फ्लाईओवर लोगों को समर्पित

फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते हुए सीएम भगवंत मान व अन्य। अमृतसर, 28 जून(राजन):पंजाब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *