Breaking News

एस्टेट विभाग की टीम ने नगर निगम की जमीन पर निर्माण रुकवा सामान किया जब्त

निर्माण मे प्रयोग किए जाने वाला सामान जब्त करते हुए निगम कर्मी

अमृतसर, 3 नवंबर (राजन): एस्टेट  विभाग की टीम द्वारा गांव घन्नूपुर काले मे  नगर निगम की लाखों रुपयों की जमीन पर कब्जा कर के लोगों द्वारा निर्माण करवाया जा रहा था, निर्माण को रुकवा कर समान जब्त  किया गया। एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया ने बताया कि गांव घन्नूपुर काले  मे लगभग 400 वर्ग गज नगर निगम की जमीन पर लोगों द्वारा निर्माण करके दीवारें खड़ी कर ली गई थी।  उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेशों पर टीम को मौके पर भेजकर निर्माण करवाने वाले लोगों से पहले टीम की बहस बाजी हुई, इसके उपरांत  टीम द्वारा  इस जमीन की नगर निगम की मालकी  के सभी दस्तावेज दिखाए गए। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा निर्माण करने वाला सारा सामान जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बाबत निगम कमिश्नर को जानकारी दे दी गई है कि जितना भी निर्माण हुआ है वह एम टी पी विभाग से गिरवाया जाए तथा सिविल विभाग  से निगम की जमीन की फेंसिंग करवाई ली जाए।

एस्टेट विभाग की टीम निर्माण करने वालों से बहस बाजी करते हुए

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में नहरी पानी सड़कों, खाली प्लेटो और रिहायशी इलाके तक पहुंचा: सड़क की अंडरग्राउंड पाइप फटी: स्थिति कंट्रोल में

प्लॉट में घुसा नहर का पानी। अमृतसर,19 सितंबर (राजन):अमृतसर शहर में सरफेस वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *