निगम इनसे बनता सीएलयू, प्रॉपर्टी टैक्स, लाइसेंस फीस करे वसूल
अमृतसर, 6 नवंबर (राजन): नगर निगम के एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया ने आज शहर में चल रहे 17 अवैध पार्किंग स्टैंडो की सूची जारी की है। जिनमें यूनिस अरोड़ा नजदीक अमनदीप अस्पताल, हरिंदर सिंह हाथी खाना माई सेवा बाजार, गुरु शरण सिंह प्रिंस पैलेस नजदीक मॉडल स्टडी स्कूल मजीठा रोड, किशोर जोशी हिंदू सभा कॉलेज, गुज्जर मल जसदेवी चेरिटेबल ट्रस्ट ढाब खटिका, बलराज सिंह सामने पटवारखाना नजदीक केंट, रमेश कुमार हरतेज अस्पताल रंजीत एवेन्यू, परमजीत सिंह नजदीक निज्जर स्कैन, देश प्रताप सामने रेलवे स्टेशन, रणदीप सिंह कृष्णा टाकी आनंद अस्पताल, ठाकुर सिंह चंदन सिनेमा बडौदा वाला लाठी बाहर वालों पत्ता वाला ठाकुर सिंह चंदन सिनेमा, लाडी बाहरवाल भगता वाला, राजेश कुमार शक्ति नगर, गुरिंदर सिंह नंदन सिनेमा, सुखदेव सिंह वाला राजेश कुमार शक्ति नगर नजदीक काली माता मंदिर गुरविंदर सिंह नंदन ताकि सुखदेव सिंह चौक चबूतरा, मनजीत सिंह सामने गोविंदगढ़ किला, मोती अरोड़ा आरे वाली गली नजदीक बेदी पेट्रोल पंप शामिल है।
सुशांत भाटिया ने कहा एस्टेट विभाग की टीम ने डेढ़ वर्ष से मेहनत करके अवैध पार्किंग स्टैंडो की सूची बनाई है। उन्होंने कहां कि पार्किंग स्टैंड कमर्शियल व्यापार चला रहे हैं। जिस कारण निगम का एमटीपी विभाग उन से बनता चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू)प्रॉपर्टी टैक्स विभाग बनता टैक्स, तथा लाइसेंस विभाग इनसे लाइसेंस फीस एकत्रित कर निगम की आमदनी बढ़ाएं। अगर इन स्टैंडो को चलाने वाले निगम के विभागों को बनता टैक्स नहीं देते तो इन पार्किंग स्टैंडो को पक्के तौर पर सील कर दिया जाए।