Breaking News

नगर निगम ने 142अवैध बिल्डिंगो की सूची हाईकोर्ट में दर्ज करवाई, अब हाईकोर्ट के अगले आदेशों का इंतजार

अमृतसर, 13 नवंबर (राजन गुप्ता): नगर निगम द्वारा शहर में बनी 142 अवैध बिल्डिंगो की सूची हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को दर्ज करवा दी गई है। हाईकोर्ट के जस्टिस जतिंदरा चौहान ने 26 कैनेडी एवेन्यू निर्माणाधीन बिल्डिंग केस सबंधी निर्णय देते हुए नगर निगम को शहर में बिल्डिंग बाईलॉज़ के विपरीत निर्माणाधीन बिल्डगो की सूची 12 नवम्बर तक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पेश करने के आदेश जारी किए थे। 12 नवंबर को निगम के एमटीपी विभाग द्वारा 142 बिल्डिंगो की सूची दर्ज करवा दी गई। सूची में बड़ी-बड़ी निर्माणाधीन बिल्डिंगो के नाम पूरे पूरे विवरणो को साथ शामिल है। विभाग द्वारा दर्ज करवाई गई सूची मे किन-किन बिल्डिंगो पर एमटीपी विभाग ने कार्रवाई की है जिसमें विभाग द्वारा किन -किन बिल्डिंगों को सील किया है किस-किस बिल्डिंगो का निर्माण रुकवाया है, किस-किस बिल्डिंगो का निर्माण तोड़ा गया है तथा किन-किन बिल्डिंगो के केस निचली अदालत, सेशन कोर्ट, हाई कोर्ट में विचाराधीन है, पूरा -पूरा दर्ज है। 12 नवंबर को हाईकोर्ट में सूची दर्ज होने पर अब नगर निगम को इस पर हाईकोर्ट के अगले आदेशों का इंतजार करना पड़ेगा। हाईकोर्ट के आदेश आने के उपरांत नगर निगम को इन बिल्डिंगों संबंधी करवाईया करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *