Breaking News

गुरु नगरी में भाजपा के सभी मोर्चे मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यों का करेंगे प्रचार प्रसार

अमृतसर,15 जून(राजन): जिला भारतीय जनता पार्टी से संबंधित प्रत्येक मोर्चा जी-जान से काम करते हुए हरेक मोर्चा फतेह करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एस.सी. मोर्चा, किसान मोर्चा व मॉयनोरिटी सैल द्वारा तैयार योजनाबंदी के तहत काम करते हुए भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचा कर पार्टी का दायरा और भी विशाल करेगा। यह शब्द ओ.बी.सी. मोर्चा जिला अमृतसर के प्रधान अरविंदर वड़ैच, युवा मोर्चा प्रधान गौरव गिल, महिला मोर्चा प्रधान श्रुति विज, एस.सी. मोर्चा प्रधान शिव कुमार, मॉयनोरिटी सैल के प्रधान गौतम राज द्वारा संयुक्त तौर पर विशेष बैठक दौरान कहे। वार्ड नंबर 15 के क्षेत्र इन्द्रा कालोनी में आयोजित बैठक दौरान उक्त मोर्चों के प्रधानों ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल दौरान केन्द्र सरकार की प्राप्तियों, योजनाओं, स्कीमों व भाजपा के अन्य जन कल्याणकारी कार्यों को वार्ड व पंचायत स्तर की टीमों को तैनात करते हुए घर-घर पहुंचाया जाएगा।मोर्चों के जिला प्रधान अरविन्द्र वड़ैख्, गौरव गिल, श्रुति विज, शिव कुमार, गौतम राज ने जिले की टीम के पदाधिकारियों, मंडल प्रधानों व भाजपा वर्करों को अपील करते हुए कहा कि केन्द्र व पंजाब के नेताओं द्वारा जारी निर्देशों पर चलते हुए भाजपा के पक्ष में बढ़ चढ़ कर काम किए जायें। बैठक दौरान जिला प्रधान हरविंदर  संधू की देखरेख में 23 जून को अमृतसर में होने वाली भाजपा की रैली को सफल बनाने बारे भी विचार विमर्श किया गया। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने नशा मुक्ति मोर्चा के संयोजकों के साथ बैठक की

डीसी और पुलिस कमिश्नर संयोजको और अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।  अमृतसर, 26 अक्टूबर: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *