
अमृतसर, 27 जुलाई (राजन) : भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू व भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर शहरी के जिला प्रभारी व जिला महासचिव संजीव कुमार के साथ विचार-विमर्श के बाद भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर शहरी की जिला अध्यक्षा श्रुति विज द्वारा भाजपा महिला मोर्चा के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यकर्म के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू व भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी संजीव कुमार ने इन पर्भारियों को उनकी जिम्मेवारियां सौंपी और जरुरी दिशा-निर्देश दिए।संजीव कुमार द्वारा जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की मंडल प्रभारियों के रूप में रंजित एविन्यु मंडल के प्रभारी पद पर मोनिका श्रीधर, सिविल लाइन मंडल के प्रभारी पद पर रिम्पी भारद्वाज को, बाईपास मंडल के प्रभारी पद पर पुष्पा पिंकी को, कश्मीर रोड मंडल के प्रभारी पद पर नेहा अरोड़ा को, नार्थ पंचायत मंडल के प्रभारी पद पर मोनिका सोनिका को, शिवाला मंडल के प्रभारी पद पर कमलजीत कौर को, वेरका मंडल के प्रभारी पद पर सुरिंदर कौर को, हुसैनपूरा मंडल के प्रभारी पद पर सुधा शर्मा को, गोबिंद नगर मंडल के प्रभारी पद पर मंजीत चंडोक को, पुतलीघर मंडल के प्रभारी पद पर परवीन कुमारी को, खंडवाला मंडल के प्रभारी पद पर सोनिया मल्ली को, कोट खालसा मंडल के प्रभारी पद पर बलजीत कौर को, नारायणगढ़ छेर्रहाटा मंडल के प्रभारी पद पर रिम्पी राजपूत को, जलियांवाला बाग़ मंडल के प्रभारी पद पर मोहिंदर कौर को, कटरा भाई संत सिंह मंडल के प्रभारी पद पर रेनू गिल को, डैमगंज मंडल के प्रभारी पद पर सीमा कुमारी को, इस्लामाबाद मंडल के प्रभारी पद पर रीटा कश्यप को, सुल्तानविंड मंडल के प्रभारी पद पर श्रीमती मनचंदा को, कोट बाबा दीप सिंह मंडल के प्रभारी पद पर रोमी चौहान को, लक्षमणसर मंडल के प्रभारी पद पर मोना ग्रोवर को तथा कोट मित्त सिंह मंडल के प्रभारी पद पर विजेता डोगरा को नियुक्त किया गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें