अर्जुन राम मेघवाल ने 102वें ‘मन की बात कार्यक्रम’ के सीधे प्रसारण में जनता के साथ बैठ सुना प्रधानमंत्री मोदी की बात

अमृतसर,30 जुलाई (राजन) : भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के दिशा-निर्देश पर जिला महासचिव संजीव कुमार की अध्यक्षता में हिन्दुस्तानी बस्ती में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 102वीं कड़ी के सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में आम लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने जनता के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना। उनके साथ इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव राजेश हनी, जे.एस. ढिल्लों, संजीव खन्ना, रीना जेटली, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, जिला महासचिव सलिल कपूर, परमजीत सिंह बतरा, राजीव भगत, प्रतीक कपूर, हरप्रीत सिंह मन्नू ग्रोवर, मोनू महाजन आदि उपस्थित थे। आयोजन स्थल पर पहुँचने पर जिला महासचिव संजीव कुमार ने अपने साथियों सहित केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का पुष्पगुच्छ व दोशाला से स्वागत किया।अर्जुन राम मेघवाल ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुआ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने जहाँ सारे विश्व को पर्यावरण सरंक्षण व ड्रग्स के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया है, वहीं आज के मन की बात कार्यक्रम में भी देशवासियों को पर्यावरण सरंक्षण व ड्रग्स फ्री इंडिया के लिए मिलजुल कर प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जुलाई का महीना प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरा रहा है। देश की लगभग सभी नदियां उफान पर है और उनसे आई बाढ़ से कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पहाड़ी इलाकों में बहुत सी भू-स्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। लेकिन इस सब के बावजूद देश की जनता ने प्रशासन के साथ मिलकर आपसी एकता व भाईचारे का उदहारण देते हुए इन आपदाओं पर काबू पाने का भरकस प्रयास किया है, जो कि बहुत ही सराहनीय है।
शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लिया
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मन की बात कार्यक्रम के समापन के उपरंत भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा अमृतसर शहरी जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लिया तथा संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की तथा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव संबंधी विचार-विमर्श किया व कार्यकर्ताओं में जोश फूंकते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी को बीजेपी की राष्ट्र सर्वप्रथम की इस अवसर पर राज कुमार वेरका, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, संजीव खोसला, अलका शर्मा, बलदेव राज बग्गा, सरबजीत सिंह शंटी, मोहित महाजन, मीनू सहगल, पवन शर्मा, राजेश कुमार टोनी, नरिंदर गोल्डी, सुखदेव सिंह हनेरियाँ, सीमा शर्मा, सविता महाजन, ज्योति बाला, मनोहर सिंह, गुरदेव सिंह, सतपाल डोगरा, यशिव भूटानी, मनीष शूर, राकेश गिल, गौरव गिल, शिव कुमार, श्रुति विज, जिला प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News