
अमृतसर,18 सितंबर (राजन): नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर के प्रसिद्ध प्रतिष्ठानो से सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद करके चालान काटे हैं। निगम स्वास्थ्य विभाग के एम ओ एच डॉ योगेश अरोड़ा ने बताया कि निगम कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर के आदेशों अनुसार निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लॉरेंस रोड स्थित बांसल फूड्स और शर्मा स्वीट्स की जांच की गई। टीम ने जांच दौरान भारी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्लास्टिक की क्रोकरी पाई गई। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा दोनों प्रतिष्ठानों के चालान काट दिए हैं। उन्होंने बताया कि बांसल फूड्स से चालान के एवज में 20 हजार रुपया जुर्माना भी वसूल कर लिया गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News