Breaking News

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने का बिगुल बजा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार।

अमृतसर, 9 अक्टूबर: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने का बिगुल बज गया है।पांच राज्यों की 679
विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने  कर दिया है।

चुनाव की तारीख

मिजोरम – 7 नवंबर,छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवंबर,
मध्यप्रदेश – 17 नवंबर,राजस्थान – 23 नवंबर,
तेलंगाना – 30 नवंबर  को होंगे,गिनती सभी जगह 3 दिसंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगी।” उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़.मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *