
अमृतसर,16 अक्टूबर :पंजाब में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राज्य के 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है।वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर भारत में शनिवार रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार ठंडा रहने के बाद सोमवार की शुरुआत भी ठंडी हवाओं से हुई है। पंजाब के कई जिलों में आज सुबह अचानक काले बादल छा गए, जिसके बाद बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हुई और अब ठंड का एहसास शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने10.30 बजे तक बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा पूरे पंजाब में आज बारिश के आसार बने हुए हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में 17 अक्तूबर तक बारिश की बौछारें पड़ने वाली है। तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतर शहरों का तापमान रविवार शाम को 28 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News