Breaking News

पंजाब सरकार ने 26 सेक्टरों में इंडस्ट्रियल एडवाइजरी कमीशन का किया गठन

अमृतसर, 25 अक्टूबर:पंजाब सरकार ने औद्योगिक विकास और कारोबारी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 26 सेक्टरों में इंडस्ट्रियल एडवाइजरी कमीशन का गठन किया है। कमीशन की अगुवाई संबंधित औद्योगिक क्षेत्र के नामवर व्यक्ति द्वारा की जाएगी। जिसे कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा मिलेगा। इससे कारोबारियों को लाभ मिलेगा। जिन लोगों को सरकारी दफ्तरों में काम करवाने में दिक्कतें आती है उनकी समस्या का समाधान आसानी से होगा। वहीं वह अपनी समस्याओं या सुझावों को सरकार तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। इस संबंधी जल्द ही पंजाब सरकार विस्तृत जानकारी भी साझा करेगी। फिलहाल इस कमीशन के गठन से कारोबारियों में काफी खुशी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहीद मदन लाल ढींगरा जी के शहीदी दिवस पर 17 अगस्त को अमृतसर में होगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 14 अगस्त(राजन):  पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद मदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *