Breaking News

आप मंत्री मीत हेयर बंधेंगे विवाह बंधन में: 7नवंबर को मोहाली में लेंगे फेरे

खेल मंत्री मीत हेयर

अमृतसर,26 अक्टूबर:पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर भी अब जल्द विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनके विवाह की तारीख की घोषणा हो गई है। विवाह से पहले वे सगाई भी करेंगे जो मेरठ में होने जा रही है। उनकी पत्नी का नाम डॉ. गुरवीन कौर है।डॉ. गुरवीन कौर पेशे से डॉक्टर हैं।जानकारी के अनुसार मीत हेयर पहले 29 अक्टूबर को मेरठ में सगाई करने जा रहे हैं। जिसके बाद वह अगले.माह शादी करेंगे। उनकी शादी 7 नवंबर को निर्धारित की गई है और ये मोहाली में होगी। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही मंत्री व नेता विवाह बंधन में बंधते जा रहे हैं। सत्ता में आने के बाद ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दूसरा विवाह कर लिया था। इसके बाद शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैस, विधायक नरिंदर कौर.भराज और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी विवाह कर.चुके हैं। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *