Breaking News

एडवोकेट धामी फिर बनेंगे एसजीपीसी प्रधान

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी

अमृतसर,7 नवंबर: एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी तीसरी बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के प्रधान बनेंगे। अकाली दल ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया है। हालांकि उनकी प्रधानगी पर जनरल इजलास में अंतिम मुहर लगेगी, लेकिन उनकी जीत तय है। चर्चा है कि अकाली प्रधान सुखबीर बादल ने वफादारी के बदले एडवोकेट धामी को यह मौका दिया है।इस बारे में सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने अकाली दल के एसजीपीसी  सदस्यों के साथ वन टू वन मीटिंग की थी। जिसमें सभी ने एडवोकेट धामी के काम पर पूरा भरोसा जताया है। एसजीपीसी का सालाना चुनाव कल  बुधवार को होंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *