
अमृतसर,17 नवंबर: शहर में फिर गोली चलने की खबर सामने आई है। घटना पुतलीघर में आजाद नगर का है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के लीडर डिंपल कुमार के भाई पर फायरिंग की गई है। इस दौरान गोली उनकी जांघ पर लगी है। गोली लगने से भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौधरी व उसके बेटे पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि सीवरेज सफाई को लेकर विवाद हुआ है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौधरी सफाई वाली मशीन को किसी और एरिया में भेजना चाहता था। इस दौरान दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि उसने आखिर में हिंसक रूप धारण कर लिया। चौधरी के बेटे ने अन्य साथियों को बुला लिया और गोली चला दी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें