Breaking News

ड्रोन के साथ हेरोइन बरामद

अमृतसर,10 दिसंबर: शनिवार देर रात एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों ने पंजाब में भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया, लेकिन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और पंजाब पुलिस के जवानों ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन में भारतीय सीमा में भेजे गए ड्रोन और 520 ग्राम हेरोइन को भारतीय तस्करों के हाथ लगने से पहले रिकवर कर लिया।बीएसफ के अनुसार देर रात ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली। ये ड्रोन मूवमेंट अमृतसर के अंतर्गत आते सरहदी गांव दाओके जिला अमृतसर में देखने को मिली। जिसके बाद बीएस एफ और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया।

ड्रोन के साथ बंधा था डिब्बा

देर रात गांव दाओके से बीएसफ और पंजाब पुलिस ने एक ड्रोन (DJI Mavic 3 Classic  – Made in China) बरामद कर लिया। इस ड्रोन के साथ एक प्लास्टिक का डिब्बा बंधा था। जिसमें हेरोइन की खेप रखी गई थी। खेप का कुल वजन 520 ग्राम रहा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *