Breaking News

निगम जनरल हाउस की बैठक कोविड -19 के चलते सरकार कि गाइड-लाइन के अनुसार होंगी

अमृतसर, 30 दिसंबर(राजन): मेयर  करमजीत सिंह रिंटू और कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा  कि नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक 31दिसम्बर को दोपहर 3:30 बजे नगर निगम के रंजीत एवेन्यू कार्यालय के  मीटिंग हॉल में होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में कोविड -19 कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी गाइड-लाइन के अनुसार सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए केवल पार्षदों और विभागों के प्रमुखों द्वारा भाग लिया जाएगा। उन्होंने सभी को अपील  की कि  बैठक के दौरान मास्क पहनने और सैनिटाइजर का उपयोग करे । महिला पार्षदों के रिश्तेदारों और प्रेस की सुविधा के लिए पार्षद रूम में बैठक की कार्यवाही को लाइव प्रसारित करने के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई है।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हल्के में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीने व अन्य मशीनरी की रवाना

सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए गए हैं : विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *