Breaking News

रेलवे स्टेशन  स्थित निगम की चुंगी कार्यालय पर किसी ने किया कब्जा

अमृतसर,13 फरवरी (राजन): रेलवे स्टेशन की ओर अंदर जाने वाले रास्ते के बाहर नगर निगम की चुंगी का कार्यालय हुआ करता था। इस कार्यालय पर किसी द्वारा कब्जा करके बड़ा खोखा बनाकर दुकान चलाने लगा। जिसकी सूचना निगम के एस्टेट विभाग को मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा कब्जा हटाकर उसे बड़े खोखे को सील कर दिया गया और मौके पर थाना सिविल लाइन की पुलिस भी बुला ली गई। टीम द्वारा सील करने के बाद कब्जा धारक द्वारा मौके पर अपने साथियों को भी बुला लिया गया।

कब्जा धारक दर्शन कुमार नामक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से निगम द्वारा की गई सील को तोड़ दिया। मौके पर ही नगर निगम की टीम को धमकियों और गालियां भी दी गई। जिस पर नगर निगम के कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों पर सहायक कमिश्नर विशाल वधावन द्वारा पुलिस कमिश्नर को नगर निगम टीम के साथ सरकारी काम में विघ्न डालने, सरकारी सील को तोड़ने, नगर निगम की टीम को धमकियां और गालियां देने के आरोप में दर्शन लाल उसके साथियों के विरुद्ध शिकायत भेजी है और एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने झब्बाल रोड पर बने कूड़े के डंप की बायोरेमीडीएशन करने के टेंडर को ठंडे बस्ते में डाला

झब्बाल रोड कूड़े के डंप का दृश्य। अमृतसर, 21 मार्च (राजन):नगर निगम ने झब्बाल रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *