Breaking News

स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वयं निधि योजना के तहत होगा “मै भी डिजिटल ‘ मेगा कैम्प का आयोजन

नगर निगम को इस योजना के तहत आई थीं 5500 एप्लीकेशन
1500लोगों के लोन हुए अप्रूव


अमृतसर, 6 जनवरी (राजन) प्रधानमंत्री स्वयं निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 10 -10 हजार रुपयों का लोन देने के तहत नगर निगम के पास जोन वाइज कैंप लगाकर 5500 एप्लीकेशन आई थी।इसमें से 1500 लोगों को बैंकों से लोन अप्रूब हो गया था।कल कोट खालसा सुरता  सिंह रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में निगम कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा बैंक उच्चाधिकारियों के साथ लोन लेने वालों के साथ “मै भी डिजिटल ‘मेगा कैंप लगाया जा रहा है ।।इस कैंप के माध्यम से लोन प्राप्त करने वालों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी। इससे लाभार्थियों को डिजिटल किस्त जमा करवाने पर आसानी तथा वित्तीय लाभ भी होगा। इसके साथ साथ बैंकों से शेष लगते लोन प्राप्त करने के लिए एप्लीकेशन में की गई कमियों के बारे में भी जानकारियां दी जाएगी ताकि लाभपात्री  प्रधानमंत्री स्वयं निधि योजना के तहत इसका लाभ उठा सके।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *