Breaking News

मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमृतसर,8 मार्च: पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद 4 आरोपियों कोगिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक स्विफ्ट डिजायर कार और हथियार भी बरामद किएगए हैं। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की जा रही है।आरोपियों की पहचान बल्लोवाल निवासी गुरबख्श सिंह, घुमाण निवासी जोबनप्रीत सिंह, पंडोरी निवासी हरविंदर सिंह और हरगेबिंदपुर निवासी मनप्रीत के रूप में हुई है। मिलीजानकारी के अनुसार, पकड़े गए ये सभी आरोपी हाईवेपर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। देहाती पुलिस को अमृतसर 4 संदिग्धों के कार में घूमने की सूचना मिली थी। जंडियाला गुरु से पुलिस ने आरोपियों को लोकेट कर पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों की कार जब दोलो नंगल के करीब पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी देख फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपियों को घेरलिया। चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।आरोपियों से हथियार भी बरामद हुए हैं।

एसएसपी सतिंदर सिंह

हथियार अवैध हथियार बरामद

एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा आरोपियों से हथियार भी मिले हैं, जो गैर लाइसेंसी हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में बैंक मैनेजर को गोली मारी: बाहर से आए आरोपी; पहले बहस हुई, फिर हाथापाई के बाद फायरिंग की

अमृतसर,13 अक्टूबर:अमृतसर में माल रोड स्थित यस बैंक के बैंक मैनेजर को गोली मारी गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *