Breaking News

आचार संहिता हटी, अब विकास कार्य की टेंडरिंग  प्रक्रिया होगी शुरू

अमृतसर, 6 जून : संसदीय चुनाव को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता हटने के बाद अब विकास कार्यों में गति आने के आसार बनने लगे हैं। खासकर नगर निगम के विकास कार्यों के 5 ई टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ-साथ कुछ विकास कार्यों के टेंडर भी लगेंगे। विशेषकर पिछले लंबे अरसे से नगर निगम के पार्किंग स्टैंड की ई टेंडरिंग नहीं हो पाई है, अब निगम इन पार्किंग स्टैंड के  ई-टेंडर लगा सकेंगे।

श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली सड़कों की टेंडरिंग प्रक्रिया होगी शुरू

नगर निगम की ओर से श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार सड़कों का नवीनीकरण करने के लिए 50 करोड़ रुपयो के पहले से टेंडर जारी किए हुए हैं। निगम द्वारा यह टेंडर खोल लिए हुए हैं। जिसमें चार बड़ी पार्टियों ने टेंडर भरे हैं। इन टेंडर को आदर्श आचार संहिता के कारण आगे प्रक्रिया नहीं की गई। इन सड़कों का नवीनीकरण करने के लिए मंजूरी लेने के उपरांत फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। विकास कार्य के इस प्रोजेक्ट में श्री दरबार साहब की ओर जाने वाली चार सड़कों को आधुनिक रूप दिया जाना है।इसके लिए नगर निगम के पास स्मार्ट सिटी का फंड पड़ा हुआ है।

ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के 26 करोड़ के विकास कार्य की टेंडर प्रक्रिया होगी पुरी

नगर निगम ने ईस्ट विधान सभा क्षेत्र की सभी वार्डों में सीवरेज,वाटर सप्लाई, गलियों और सड़कों को बनवाने के ई टेंडर पहले से जारी किए हुए हैं।निगम ने इस टेंडर की पहले से ही टेक्निकल और फाइनेंसियल बिड खोली हुई है। अब टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करके इन विकास के कार्यों को आने वाले दिनों में शुरू करवाया जाएगा।इसके लिए पंजाब सरकार से अभी फंड आना शेष है।

एसटीपी और सीवरेज के भी टेंडर खुलेंगे

आने वाले दिनों में बरसात होने के कारण शहर की खराब सीवरेज व्यवस्था के चलते लंबे समय तक पानी सड़कों पर खड़ा रहेगा। जिसके चलते नगर निगम द्वारा सीवरेज बोर्ड से करोड़ों रुपयो  के टेंडर जारी करवाएं हुए हैं। अब इन टेंडरों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ताकि बरसात होने से पहले ही सिविल ट्रीटमेंट प्लांट  ( एसटीपी ) के माध्यम से सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाया जाएगा।  बरसात होने से सड़कों पर पानी लंबे समय तक ना खड़ा रह सके।

नए विकास कार्य को टेंडर भी लगेंगे

नगर निगम द्वारा शहर की पांचो विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए नए टेंडर भी अब जारी होंगे। पांचो विधानसभा क्षेत्र के विधायको ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के शेष रहते विकास कार्यों की सूची नगर निगम को भेजनी शुरू कर दी है। नगर निगम द्वारा इन विकास कार्यों के टेंडर भी जारी करने हैं। नगर निगम के पास शेष पड़ी ग्रांटों और पंजाब सरकार से आने वाले फंडो के अनुसार विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के पार्कों का होगा सौंदर्यकरण : विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ गुप्ता ने पार्कों का किया निरीक्षण पार्कों का निरीक्षण करते हुए विधायक डॉ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *