Breaking News

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में से एक की तबीयत बिगड़ी

अमृतसर, 28 जुलाई: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में से एक की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है।  जिस कारण शीघ्र ही डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया।जानकारी के अनुसार छात्रों ने फीसों को लेकर यूनिवर्सिटी के बाहर भूख हड़ताल शुरु की है। छात्रों का कहना है कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की तर्ज पर 10 फीसदी पेंडू, 2 फीसदी 1984 पीड़ितों के लिए अलग सीटें बनाई गई हैं और 3 फीसदी सरहदी के लिए, साथ ही छात्रों ने कहा कि रुरल एरिया के बच्चों को 7 फीसदी कोटा और बॉर्डर एरिया के लिए 3 फीसदी कोटा तय किया गया था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है

यूनिवर्सिटी हर साल 5 फीसदी फीस बढ़ा देती है

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी हर साल 5 फीसदी फीस बढ़ा देती है, जिस पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेंगे। बता दें कि छात्र की तबीयत खराब होने पर प्रशासन हरकत में आया है और प्रशासन ने सोमवार तक मांगों को पूरा करने की बात कही है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में नवीकरणीय ऊर्जा पर एक्सपर्ट लेक्चर:कंप्यूटर मॉडलिंग से ऊर्जा उपकरण बनाने में समय और लागत होगी कम

अमृतसर, 20 अगस्त(राजन): गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के भौतिकी विभाग की ओर से नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *