Breaking News

भारतीय हॉकी टीम मेडल लेकर पहुंची अमृतसर एयरपोर्ट पर : ढोल, गर्मजोशी एवं फूलों से किया भव्य स्वागत

अमृतसर, 11 अगस्त:पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार अमृतसर पहुंची। अमृतसर एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल के साथ भव्य स्वागत हुआ।भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में फैंस सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे।  इस भारतीय हॉकी टीम में 10 पंजाब के खिलाड़ी हैं। जिनके पारिवारिक सदस्य भी उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे। ये पल भावुक करने वाला था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आते ही सीधा श्री दरबार साहिब का रुख किया। जहां वे गुरुघर मेंनतमस्तक होकर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

पंजाब सरकार सभी हॉकी खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी

इस अवसर पर हॉकी खिलाड़ियों के माता-पिता, हॉकी प्रेमी और हॉकी पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर  धालीवाल ने हॉकी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान ने आपकी विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि हमें आप पर गर्व है लंबे समय बाद हॉकी में वापसी की है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ग्रामीण स्तर पर खेलों को विकसित करने के लिए प्रयास कर रही है और आने वाला समय हमारे खिलाड़ियों और खेलों के लिए बहुत आरामदायक माहौल प्रदान करेगा, जिससे पंजाब में बड़े खिलाड़ी तैयार होंगे।

हमें हॉकी खिलाड़ियों पर सदैव गर्व रहेगा

इस अवसर पर खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हमें अपने हॉकी खिलाड़ियों पर हमेशा गर्व रहेगा जिन्होंने लंबे समय के बाद देश के लिए पदक जीते और हॉकी में हमारे देश का नाम रोशन किया।

हमारे खिलाड़ियों ने पंजाब से ड्रग्स का कलंक मिटाया

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ईटीओ कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे खिलाड़ियों ने अपने खेल से पंजाब पर लगे नशे के कलंक को मिटा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा खेलों में देश का नेतृत्व किया है और यह परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी, जिसके लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब हमारे पंजाब के खिलाड़ी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के प्रयासों से भविष्य में पंजाब को खेलों की नर्सरी के रूप में जाना जाएगा।आज अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे ओलंपिक एथलीटों में मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह, मनदीप सिंह, जर्मन प्रीत सिंह बॉल, सुखजीत सिंह और जुगराज सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं। इस अवसर पर  रजत उबराय प्रशासक एडीए, पूर्व हॉकी ओलंपियन विधायक प्रगट सिंह, प्रैट सिंह,हरप्रीत सिंह मंडेर,  बलविंदर सिंह शमी,  संजीव कुमार, जुगराज सिंह, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष  नितिन कोहली, महासचिव  अमरीक सिंह पवार, सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रैट सिंह, कोषाध्यक्ष  संजीव कुमार, कार्यकारी सदस्य  कुलबीर सिंह, सदस्य गुरमीत सिंह, गुनदीप सिंह कपूर, अंपायरिंग समिति के अध्यक्ष गुरिंदर सिंह संघा, कार्यालय प्रभारी कंचन और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पहले टी-20 में मिली हार का हिसाब बराबर करते हुए टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया

अमृतसर, 7 जुलाई:भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में 100 रन से हरा दिया। भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *