Breaking News

नगर निगम ने बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों द्वारा फुटपाथ और सड़कों पर किए गए कब्जों को हटाया

  सामान को जब्त करते हुए नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी।

अमृतसर,23 अगस्त:नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों  पर एस्टेट विभाग द्वारा बिल्डिंग मटेरियल बेचने वाले दुकानदारों द्वारा रेत,बजरी,इंटे सड़कों पर रखकर किए गए कब्जों के विरुद्ध अभियान छेड़ा हुआ है। आज दूसरे दिन एस्टेट विभाग की टीम ने तरनतारण रोड, गोल्डन गेट के पास जीटी रोड पर सड़कों और फुटपाथों पर रखे गए बिल्डिंग मैटेरियल्स को जब्त किया गया। एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने कहा कि निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज भी जेसीबी के माध्यम से बिल्डिंग मैटेरियल्स के दो टिप्पर भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि जब्त किया गया सामान वापस नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिल्डिंग मैटेरियल्स बेचने वाले दुकानदार अपना सामान अपने गोदाम में रखें। उन्होंने कहा कि अभी तो सामान जब्त किया जा रहा है। अगर फिर भी सड़कों, फुटपाथों पर कब्जे किए गए तो कानूनी  कार्रवाई भी की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने निगम कमिश्नर और अधिकारियों के साथ मीटिंग करके दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की

अमृतसर, 13 जुलाई(राजन): दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और नागरिक सेवाओं को और अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *