Breaking News

पॉश इलाके जुझार सिंह एवेन्यू में दिन दिहाड़े एक महिला का कत्ल

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

अमृतसर, 23 अगस्त : शहर के  पॉश इलाके जुझार सिंह एवेन्यू में दिन दिहाड़े एक महिला का कत्ल कर दिया गया। महिला के  कत्ल  के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिस समय महिला का कत्ल हुआ उस समय वह घर में अकेली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच.कर रही है।

घर में अकेली थी महिला

एयरपोर्ट रोड स्थित जुझार सिंह एवेन्यू की के कोठी नंबर 49 में कुछ हमलावरों ने एक महिला की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान शैली अरोड़ा के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 30 साल थी। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। मृतका के सास-ससुर शहर से बाहर थे। जबकि उसका पति ड्यूटी पर था। उनकी एक बेटी है, जो स्कूल गई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सरवनजीत सिंह, थाना छावनी प्रभारी अमनजोत कौर और सीआईए स्टाफ प्रभारी अमनदीप सिंह रंधावा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये घटना क्यों घटी ? पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे भी जांच रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कामवाली ने देखा घर में पड़ा शव

पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उसकी हत्या की गई तो वह घर में अकेली थी। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि सुबह कामवाली ने ही आकर पहली.बार उसे खून से लथपथ देखा। जिसके बाद उसने शैली के पति को फोन किया। जिसने अन्य लोगों को फोन किया और मौके पर पहुंचे उसकी बहन और बहनोई उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी सरवनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक कमरे में एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके हेरोइन, ड्रग मनी और एक कार की बरामद

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर, 10 जुलाई (राजन): कमिश्नरेट पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *