Breaking News

नगर निगम के एस्टेट विभाग में बड़े पैमाने पर की कारवाइयां, बिल्डिंग मटेरियल, रेहड़िया, अवैध स्टालो को हटाया

सामान को जब्त करते हुए कर्मचारी।

अमृतसर, 27 अगस्त: नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों पर निगम एस्टेट विभाग ने बड़े पैमाने पर  कारवाइयां की है। एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह के नेतृत्व विभाग की टीम ने गिलवाली चौक, भगतावाला चौक से सड़कों, फुटपाथों पर कब्जा करके रखा गया बिल्डिंग मटेरियल जब्त किया गया। रंजीत एवेन्यू, बीके दत्त गेट और सुल्तान विंड रोड के नजदीक अवैध तौर पर लगी रेहड़ियों और स्टॉल को हटाकर सामान जब्त किया गया। एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने कहा कि अवैध कब्जों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।

निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि लोग अवैध कब्जों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों के विरुद्ध नगर निगम ने अभियान शुरू किया हुआ है। उन्होंने कहा कि विशेष कर बिल्डिंग मटेरियल बेचने वाले अपने सामान को अपने गोदाम में रखें। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग मटेरियल को जब्त करके वापस नहीं किया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने चार शानदार साल में लोगों के हितों के लिए किए हर वादे को पूरा किया: विधायक डॉ गुप्ता

विधायक डॉ गुप्ता ने लोगों को सरकार की पिछले चार सालों की उपलब्धियों के बारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *