Breaking News

पंजाब  सरकार ने पेट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर  92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाया; 3 रुपए यूनिट बिजली सब्सिडी वापस ली

कैबिनेट की मीटिंग लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान। 

अमृतसर, 5 सितंबर : पंजाब में आम आदमी पार्टी  सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। आज कैबिनेट मीटिंग के बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि पेट्रोल पर 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार को पेट्रोल से 150 करोड़ और डीजल से 392 करोड़ की अतिरिक्त आमदनी होगी। लोगों पर महंगाई का बोझ लादने के सवाल पर चीमा ने कहा कि इससे जो पैसा आएगा, उसे पंजाब के विकास पर ही खर्च किया जाएगा।इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से 7 किलोवाट लोड वाले बिजली उपभोक्ताओं को 3 रुपए प्रति यूनिट की राहत दी थी। यह डबल सब्सिडी हो रही थी। इसे सरकार ने बंद कर दिया है। हालांकि हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की स्कीम जारी रहेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *