Breaking News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने गुरुनगरी अमृतसर में किया ‘भाजपा सदस्यता अभियान-2024’ का किया शुभारंभ

अमृतसर,4 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आज गुरुनगरी अमृतसर में ‘भाजपा सदस्यता अभियान-2024’ की शुरुआत कर दी गई। इस संबंध में भाजपा पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित हुए। सोम प्रकाश का भाजपा जिला कार्यालय पहुँचने पर हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। इस बैठक में भाजपा कोर ग्रुप सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर उनके साथ मच पर जिला महासचिव सलिल कपूर,संजीव कुमार व मनीष शर्मा, आनंद शर्मा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, राकेश गिल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, गुरप्रताप सिंह टिक्का आदि भी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में सबसे पहले उपस्थित सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों स्वर्ग सिधारे स्वर्गीय संजीव खोसला को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली दी गई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *