
अमृतसर,14 सितंबर: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। मुकाबला चीन में हुलुनबुर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार पांचवीं जीत है। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए।हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट और 19वें मिनट में गोल किया। पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम ने गोल किया। भारत 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। जबकि पाकिस्तान 5 में से 2 मुकाबले जीतकर दूसरे नंबर
पर है। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें