
अमृतसर,29 सितंबर:पंजाब के स्कूलों का समय पहली अक्टूबर यानी मंगलवार से बदल जाएगा। सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8.30 बजे लगेंगे और दोपहर 2.30 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.30 बजे लगेंगे और दोपहर 2.50 बजे छुट्टी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसे लेकर समुह जिला शिक्षा अफसरों को पत्र जारी कर दिया गया है। इससे पहले 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक और सभी मिडिल/हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News