Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत रिबेट लेने का आखिरी दिन बचा

निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन की फाइल फोटो।

अमृतसर,29 सितंबर:नगर निगम द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 10 प्रतिशत रिबेट दिया जा रहा है। अब 10 प्रतिशत रिबेट लेने लेने के लिए आखरी  एक दिन ही रह गया। नगर निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने बताया कि आज रविवार को नगर निगम में छुट्टी होने के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स लेने के लिए नगर निगम कार्यालय के सीएफसी केंद्र खोले रखे थे। आज अधिकारी टैक्स एकत्रित करते रहे। उन्होंने बताया कि आज निगम के गल्ले में 560 पी टी आर के साथ 95.65 लाख रुपए टैक्स एकत्रित हुआ है। इस तरह से इस वित्त वर्ष में 1 अप्रैल 2024 से लेकर अब तक 23.91 करोड़ रूपया टैक्स एकत्रित हो गया है। उन्होंने बताया कि कल अंतिम दिन 4 करोड़ से अधिक टैक्स आने की संभावना है। जबकि पिछले वित्त वर्ष में 30 सितंबर तक 27.27 करोड रुपए टैक्स एकत्रित हुआ था।\

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियों में सीवरेज और सीसी फ्लोरिंग डालने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,29 सितंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *