
अमृतसर,30 सितंबर: नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विभाग ने 30 सितंबर तक अब तक का सबसे अधिक 27.76 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित किया है।आज अंतिम दिन 3.83 करोड़ रूपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ। इससे पहले प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने 30 सितंबर तक 27.26 करोड़ रुपए एकत्रित किया था।इस तरह से विभाग ने लगभग 50 लाख रुपए अधिक टैक्स एकत्रित किया है। नगर निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने बताया कि विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने में विभाग के अधिकारियों को पहले मुश्किलें भी आई थी। उन्होंने बताया कि पहले लोकसभा चुनाव के कारण अधिकारियों की ड्युटिया लगी रही। इसके उपरांत 2 महीने तक प्रॉपर्टी टैक्स का एम सेवा पोर्टल बंद भी रहा। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद विभाग द्वारा रिकॉर्ड तोड़ 27.76 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित कर लिया। इसके लिए सभी अधिकारी और विशेष कर सीएफसी केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि सभी को सम्मानित भी किया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News