Breaking News

“स्वच्छता दी लहर ” पंदरवाड़ा ” के तहत नगर निगम द्वारा शहर में चलाया सफाई अभियान

अमृतसर,3 नवंबर :  पंजाब सरकार के कार्यक्रम “स्वच्छता दी लहर ” पंदरवाड़ा ” के तहत नगर निगम द्वारा शहर में सफाई अभियान चलाया गया।  नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत  सिंह औलख की दिशा निर्देशों के अनुसार निगम के हेल्थ विभाग द्वारा खाली पड़े प्लॉटों, सड़कों और चौराहों  से कूड़ा करकट उठाया गया।निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार की देखरेख में नगर निगम अमृतसर की टीमों के साथ शहर फोकल प्वाइंट, बेरी गेट, रंजीत एवेन्यू, इंडिया गेट,  कोट खालसा और अन्य क्षेत्रों में सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक शहर के इन क्षेत्रों साफ सफाई करवाई गई।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण कुमार ने बताया कि स्वच्छता दी लहर के तहत आज  मुख्य रूप से खाली पड़े प्लॉटों से कूड़ा करकट उठाया गया। उन्होंने बताया कि आज के  अभियान में नगर निगम की टीमों के साथ-साथ  संत निरंकारी मिशन के 1000 सेवादारों ने  सफाई अभियान में सहयोग दिया। आज के अभियान में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर,सेनेटरी इंस्पेक्टर,सेनेटरी सुपरवाइजर और सफाई सेवक हाजिर रहे। डॉ किरण कुमार ने बताया कि यह पंदरवाड़ा 6 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *