Breaking News

प्लांट की रजिस्ट्री के लिए एन.ओ.सी. की शर्त खत्म करने का नोटिफिकेशन जारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर,7 नवंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अवैध कालोनियों में स्थित प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एन.ओ.सी. की शर्त खत्म करने का वादा निभाया है। इसके लिए बाकायदा नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है। इससे पहले विधानसभा में बिल पास किया गया था। इस संबंध राज्यपाल द्वारा मंजूरी देने के बाद यह फैसला लागू करने का रास्ता साफ हो गया है। इससे आम लोगों के साथ-साथ रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी। 

इस तरह लागू होगा फैसला

रजिस्ट्री के लिए एन.ओ.सी. की शर्त खत्म करने का फैसला अवैध कालोनियों में स्थित 500 गज तक के प्लॉट पर लागू होगा। इसके लिए 31 जुलाई 2024 से पहले की पावर ऑफ अटार्नी या एग्रीमेंट होना चाहिए।  एनओसी की शर्त खत्म होने पर आज अमृतसर में लोगों को भारी राहत मिलनी शुरू हो गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दुर्ग्याणा मंदिर अमृतसर में होली: रंगों से सरोबारहुए भक्त, दुर्ग्याणा मंदिर में वृंदावन जैसा माहौल देखने को मिला; चंद्रग्रहण की वजह से एक दिन पहले उत्सव

अमृतसर, 2 मार्च:दुर्ग्याणा मंदिर में आज होली मनाईगई है। यहां होली के एक दिन पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *