Breaking News

नगर निगम ने रामबाग गार्डन से स्वच्छता अभियान शुरू किया, अभियान लगातार रहेगा जारी :नगर निगम कमिश्नर

कंपनी बाग में सफाई अभियान करते हुए सफाई सेवक।

अमृतसर, 8 जनवरी: नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि शहर के बड़े-बड़े पार्कों और मुख्य बाजारों पर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आज रामबाग ( कंपनी बाग ) में निगरान इंजीनियर सिविल संदीप सिंह, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश अरोड़ा, बागवानी विभाग के एलएसओ यादविंद्र सिंह, जे ई रघुनंदन शर्मा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मलकीयत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर और सफाई सेवकों द्वारा कंपनी बाग में लगातार अभियान जारी रखकर बाग़ की पूरी तरह से साफ सफाई करवाई गई। निगरण इंजीनियर संदीप सिंह ने बताया कि निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह के दिशा निर्देशों पर आज कंपनी बाग में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी पार्कों में स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा।

मुख्य मार्गों पर भी शुरू किया सफाई अभियान

कंपनी बाग में सफाई अभियान करते हुए सफाई सेवक।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश अरोड़ा ने बताया कि निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के दिशा निर्देशों के अनुसार शहर के सभी मुख्य मार्गों पर भी लगातार सफाई अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज रामबाग गार्डन के बाहर लगती सड़कों तथा इंदिरा टॉकीज सिनेमा तक  की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया गया। डॉ योगेश अरोड़ा ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी से भी सफाई करने के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने स्तर पर भी सफाई अभियान में कोई भी कमी नहीं आने दे रहा हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कंपनी की गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। चाहे कंपनी को गाड़ियां किराए पर ही क्यों ना लेनी पड़ रही है।

कंपनी बाग में सफाई अभियान करते हुए सफाई सेवक।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *