Breaking News

पंजाब में प्रशासनिक सुधार विभाग खत्म: कुलदीप धालीवाल अब मात्र एनआरआई मामलों के मंत्री रहेंगे

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की फाइल फोटो।

अमृतसर,21 फरवरी :पंजाब सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के विभागों में बदलाव किया है। अब उनके पास केवल एनआरआई मामलों का विभाग ही रहेगा, जबकि पहले उनके पास प्रशासनिक सुधार विभाग भी था। पंजाब सरकार ने इसके लिए सरकारी गजट अधिसूचना को भी जारी किया है। जिसके अनुसार, प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं है, जिसके चलते मुख्यमंत्री की सलाह पर पंजाब के राज्यपाल ने यह बदलाव 7 फरवरी 2025 से प्रभावी कर दिया है। यह निर्णय 21 फरवरी 2025 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में घोषित किया गया। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा द्वारा जारी आदेश में इस संशोधन की पुष्टि की गई।

जारी की गई अधिसूचना की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा, बांधों की बदहाली और अवैध माइनिंग पर सरकार को घेरा

अमृतसर, 12 जून: अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज अजनाला के सीमावर्ती गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *