Breaking News

भगवंत मान ने जनता को नहीं, अपितु केजरीवाल के चहेतों को दी नौकरियां: मनजिंदर सिंह सिरसा

अमृतसर, 22 फरवरी (राजन): भाजपा की दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली वासियों द्वारा दिए गए बहुमत के लिए धन्यवाद करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब में 50,000 से अधिक नौकरियां दिए जाने के ब्यान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भगवंत मान ने दिल्ली से केजरीवाल के चहेतों राघव चड्डा, महासचिव संदीप पाठक आदि को नौकरियां दी हैं, जबकि जनता के लिए ग्राउंड पर हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है। भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में  आयोजित पत्रकारवार्ता में मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पिछले 10 वर्षों में 1.25 लख करोड़ का कर्ज लिया और इस पैसे को अपने शीश महल सहित गोवा, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब आदि में हवाई जहाज की यात्राओं में खर्च किए।

यह नेता रहे मौजूद

इससे अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू,पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया, भाजपा प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, जिला महासचिव सलिल कपूर व मनीष शर्मा, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा आदि उपस्थित थे।

दिल्ली में भाजपा जनता के साथ किए गए सभी वादे पूरे करेगी

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का झूठ फैलाने के लिए भगवंत मान ने पंजाब भर में जनता के टैक्स के पैसों से पोस्टर तथा झूठा प्रचार करने में खर्च किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा जनता के साथ किए गए सभी वादे पूरे करेगी और इसकी शुरुआत यमुना की सफाई तथा गंगा आरती की तर्ज पर यमुना आरती की शुरुआत करके कर दी गई है। उन्हइससे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा प्रदेश लीडरशिप व जिला लीडरशिप व कार्यकर्ताओं सहित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पत्रकारवार्ता के उपरंत मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह बतरा, जसपाल सिंह शंटू, ओम प्रकाश आर्य, मीनू सहगल, सरबजीत सिंह शंटी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, सचिव नरिंदर गोल्डी, शक्ति कल्याण, मंजीत कौर थिंद, सतीश पुंज (मोहना), अविनाश जॉली, मनीष शूर, सौरभ कपूर, गौरव गिल, शिव कुमार, अमित महाजन, नीरज शर्मा, मोनू महाजन, वरिंदर सिंह स्वीटी, सुधीर अरोड़ा, सुखदेव सिंह हनेरियां, अमित अबरोल, रमन राठौर, गुप्रीत सिंह राजा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अपने वालंटियर के साथ मिलकर गांव लाखोवाल में राहत सामग्री वितरित की

विधायक डॉ अजय गुप्ता ट्रैक्टर ट्राली चला कर गांव लाखो वाल में राहत सामग्री पहुंचाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *