
अमृतसर, 8 अप्रैल (राजन गुप्ता): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि ट्रस्ट में कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे। किसी को कोई मुश्किल नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या आती है तो वह सीधे तौर पर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है। “अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” के साथ बातचीत करते हुए करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग करके ट्रस्ट के स्कीम एरिया, ट्रस्ट की बिकने वाली जमीने, ट्रस्ट की जायदादे और विकास कार्यो संबंधी जानकारियां ली गई है।
ट्रस्ट की जायदादो पर हुए कब्जे हटाए जाएंगे

चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि ट्रस्ट की जायदादो पर हुए कब्जों को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट अधिकारियों से इसकी सूचिया बनवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की जमीनों पर हुए कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को वित्तीय लाभ देने के लिए आने वाले दिनों में स्कीम एरिया के अंतर्गत ई ऑक्शन के माध्यम से जमीने बेचने की रूपरेखा तैयार करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अंतर्गत आते के क्षेत्र में पूर्ण विकास कार्य करवाए जाएंगे।
शहर का भी विकास करवाया जाएगा

चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा शहर का भी विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विधायक और पार्षद अपने -अपने क्षेत्र में ट्रस्ट से विकास करवाना चाहते हैं तो 69 ए के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा वहां पर विकास कार्य करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अंतर्गत आते क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की जांच के लिए वह खुद ट्रस्ट अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने जाएंगे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर