Breaking News

मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रनेड हमले को लेकर भाजपा ने पंजाब सरकार के विरुद्ध किया रोष-प्रदर्शन

अमृतसर, 8 अप्रैल : जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। आए दिन पंजाब में पुलिस हेडकवाटर, पुलिस स्टेशनों, मंदिरों, प्रतिष्ठित लोगों के घरों ग्रनेड हमले हो रहे हैं। जबकि आरोपी पुलिस की पहुँच से दूर हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को नैतिकता के आधार पर अपनी असफलता स्वीकार करते हुए तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। इन शब्दों का प्रगटावा भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने हॉल गेट के बाहर रोष-प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए किया। ज्ञात रहे कि पंजाब में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था तथा भाजपा के पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पर हुए ग्रनेड हमले को लेकर बीजेपी अमृतसर के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब की भगवंत मान सरकार के विरुद्ध पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया था।

इस अवसर पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, जिला महासचिव सलिल कपूर, संजय शर्मा, परमजीत सिंह बतरा, जसपाल सिंह शंटू, पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद श्रुति विज, मीनू सहगल, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, सरबजीत सिंह शंटी, मनिंदर सिंह ठेकेदार, ओम प्रकाश अनार्य, कवलजीत सिंह सन्नी आदि भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नवजोत सिद्धू अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिले; पंजाब कांग्रेस में हलचल

नवजोत सिद्धू द्वारा पोस्ट की गई प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर। अमृतसर, 10 अक्टूबर :पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *