
अमृतसर, 13 अप्रैल : भारत के सविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवाने हेतु भाजपा पंजाब द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन अमृतसर के स्थानीय होटल में किया गया, जिसमें भाजपा पंजाब के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेशिक कोर कमेटी के सदस्यों, प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा के अध्यक्षों, प्रदेश प्रकोष्ठों के अध्यक्षों आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा ओ.पी. धनखड़ विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर मच पर संगठन मंत्री पंजाब श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बागा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एस. आर. लद्दड़ आदि उपस्थित थे। ओ.पी. धनखड़ व प्रदेश पदाधिकारियों का कार्यक्रम स्थल में पहुँचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने पुष्पगुच्छ, दोशाला व तलवार देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा वन्देमातरम गान से की गई। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने से पहले धनखड़ टाउन हॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर नतमस्तक होने पहुँचे, जहाँ उन्होंने सफाई अभियान चलाया तथा बाबा साहेब को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें