Breaking News

एनसीबी और कस्टम विभाग ने हवाई अड्डे पर दो यात्रियों को गिरफ्तार करके गांजा व ई सिगरेट किए बरामद

अमृतसर, 23 अप्रैल : श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और कस्टम विभाग ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6 किलोग्राम से अधिक गांजा व 6 लाख 48 हजार रुपये के 603 ई-सिगरेट सहित दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है।एनसीबी ने बैंकॉक से आए यात्री के सामान की चेकिंग की थी। यात्री थाई एयरलाइंस से अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। 21 अप्रैल की रात 11:12 बजे यह फ्लाइट उतरी थी। इसी तरह से एयरपोर्ट पर 603 ई-सिगरेट बरामद किए गए।
कस्टम अधिकारियों ने सूचना के आधार पर मलेशिया एयरलाइंस के जरिये कुआंलालपुर से आए यात्री को काबू कर सामान चेक किया था। यह फ्लाइट 21 अप्रैल की रात 10:30 बजे उतरी थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह किया

भ्रष्टाचार खत्म करने, ईमानदारी और ट्रांसपेरेंट एडमिनिस्ट्रेशन पक्का करने का संकल्प लिया अमृतसर, 27 अक्टूबर(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *