
अमृतसर,15 जुलाई:तरनतारन के शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता हरमीत सिंह संधू अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। हरमीत संधू की आम आदमी पार्टी में एंट्री को तरनतारन उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ समय पहले आप के मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीट खाली हुई है। अब जल्द ही यहां उपचुनाव होने की संभावना है, और हरमीत सिंह संधू की जॉइनिंग को पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
लगातार तीन बार रहे चुके विधायक
हरमीत सिंह संधू ने तरनतारन विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रह चुके है। हरमीत सिंह संधू ने शिअद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि वह किसी पार्टी में जॉइन करेंगे। वह 2002, 2007 व 12 में विधायक रहे हैं। हालांकि 2017 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि 2022 में भी उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। वह दूसरे नंबर पर रहे थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News