
अमृतसर, 23 जुलाई: ग्रामीण पुलिस ने आज नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा गुलाब शाह जी की दरगाह जाने वाली मुख्य सड़क से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिबदीप सिंह और सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से 4 किलो 107 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।एसपी (डी) आदित्य वारियर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी काली नाम के एक पाकिस्तानी तस्कर के संपर्क में थे। हेरोइन की यह खेप ड्रोन के जरिए भारत में भेजी गई थी। आरोपी साहिबदीप सिंह निवासी हरदोई रतन है वहीं सुखबीर सिंह निवासी मूला बेहराम है।पुलिस ने थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी साहिबदीप सिंह पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज
आरोपी साहिबदीप सिंह पहले भी नशा तस्करी के एक मामले में शामिल रहा है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य संबंधों की जांच कर रही है। साथ ही उनकी अवैध संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। अगर ऐसी कोई संपत्ति मिलती है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News