Breaking News

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग के क्लर्क सुभाष कुमार की सेवानिवृत्ति पर एडीशनल कमिश्नर ने सुभाष को किया सम्मानित

अमृतसर, 1 अप्रैल (राजन): नगर निगम के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में कार्यरत लेखा जोखा क्लर्क सुभाष कुमार की सेवानिवृत्ति उन्हें  पर आज नगर निगम के मुख्य कार्यालय में विदाईगी  पार्टी दी गई।  इस दौरान निगम के एडिशनल कमिश्नर संदीप रिशी द्वारा सुभाष कुमार को सम्मानित किया गया। संदीप रिशी ने कहा कि सुभाष कुमार ने पिछले लंबे समय से पूरी निष्ठा के साथ जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में बखूबी सेवा डिबाई है। उन्होंने कहा कि  सुभाष कुमार के सेवानिवृत्त हो जाने के बावजूद जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग को आने वाले समय में भी सुभाष की आवश्यकता पड़ती रहेगी।  इस अवसर पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग के लोकल रजिस्ट्रार सेक्ट्ररी विशाल वधावन,  निगम कमिश्नर के सुपरिटेंडेंट अनिल अरोड़ा, सुपरिटेंडेंट अश्विनी सहगल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग के मुलाजिम उपस्थित थे। सुभाष कुमार को सम्मानित करते हुए एडीशनल कमिश्नर संजीव रिशी , विशाल वधावन व अन्य
एक्सईएन  इलेक्ट्रिकल सुरेश कुमार हुए सेवानिवृत्त


नगर निगम के स्ट्रीट लाइट विभाग में कार्यरत एक्स ई एन सुरेश कुमार भी सेवानिवृत्त हो गए हैं। स्ट्रीट लाइट विभाग द्वारा सुरेश कुमार  द्वारा के सम्मान में गुरु नानक भवन में विदाईगी पार्टी की गई। एक्स ई एन बलजीत सिंह ने कहा कि सुरेश कुमार द्वारा नगर निगम में चाहे थोड़ी ही देर के लिए सेवा निभाई है। किंतु स्ट्रीट लाइट विभाग उनकी सेवा की सराहना करता है। विभाग द्वारा सुरेश कुमार को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर एक्सियन बलजीत सिंह के इलावा  एसडीओ महेश ग्रोवर, जेई के पंडोरी, स्ट्रीट विभाग के पैट्रोलर, इलेक्ट्रिशियन तथा मुलाजिम उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम तेज़ी से जारी : हर गली, हर मोहल्ले तक पहुँच रहा विकास: करमजीत सिंह रिंटू

करमजीत सिंह रिंटू कचहरी चौक पर सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य का उद्घाटन करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *