Breaking News

पंजाब सरकार ने त्योहारों के मध्यनजर दर्जा 4  कर्मचारियों को दी बड़ी राहत

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा।

अमृतसर,1 अक्टूबर : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार ने त्योहारों के मध्यनजर दर्जा 4  कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने हर कर्मचारी को 10 हजार रुपए का ब्याज मुक्त एडवांस देने की घोषणा की है। इस पहल से लगभग 35,894 कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा ।पंजाब सरकार ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए दर्जा 4कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने प्रत्येक कर्मचारी को 10 हजार रुपए का ब्याज मुक्त एडवांस हासिल करने की पेशकश की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के मद्देनज़र लगभग 35,894 कर्मचारियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार की अपने कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य में 36,065 दर्जा 4 कर्मचारी थे, जिनमें से 13,375 (लगभग 37 प्रतिशत) ने यह एडवांस लिया, जिस पर 13.37 करोड़ रुपए खर्च हुए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष समारोह का आयोजन

नियमित नेत्र परीक्षण अत्यंत आवश्यक: सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन अमृतसर, 9 अक्टूबर (राजन):पंजाब सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *