
अमृतसर,3अप्रैल(राजन):जिले में आज 7346लोगों ने कोरोना वैक्सीन डोज ली है।अब तक कुल 118437लोगों द्वारा कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी जा चुकी है। सिविल सर्जन डॉ चरणजीत सिंह ने बताया कि जिले में प्राइवेट लोगों में वैक्सीन डोज लेने वालों का रुझान बढ़ा है तथा इसमें भारी वृद्धि हो रही है। जिले में अब तक 65159आम लोगों द्वारा कोरोना वैक्सीन डोज ले ली है। आज45 वर्ष से अधिक आयु के4348 आम लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है।उन्होंने कहा कि वैक्सीन डोज बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कोरोना से मुकाबला करने के लिए अधिक से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन डोज टीकाकरण ले। उन्होंने कहा कि जिले के 317 सेंट्रो में लोग निशुल्क कोरोना वैक्सीन डोज ले सकते हैं।

Amritsar News Latest Amritsar News