Breaking News

नगर निगम ने झब्बाल रोड पर बने कूड़े के डंप की बायोरेमीडीएशन करने के टेंडर को ठंडे बस्ते में डाला

झब्बाल रोड कूड़े के डंप का दृश्य।

अमृतसर, 21 मार्च (राजन):नगर निगम ने झब्बाल रोड पर बने कूड़े के डंप की बायोरेमीडीएशन करने के टेंडर को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस वक्त इस डंप पर लगभग 1.5 लाख मेट्रिक टन कूड़ा है। जिससे झब्बाल रोड डंप पर कूड़े के पहाड़ नजर आते हैं। आए दिन इस डंप पर आग लगने से जहरीला धुआं आसपास की आबादियों में फैल जाता है। जिससे इन आबादियों में रहने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस झब्बाल रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा और शहीद बाबा दीप सिंह की जन्म स्थल पहु पिंड के दर्शनों के लिए जाते हैं। श्रद्धालु इस कूड़े के पहाड़ों को देखकर तरह-तरह की बातें करते है।

नगर निगम ने  27 जनवरी को टेंडर लगाए थे

नगर निगम ने झब्बाल रोड डंप, छेहरटा डंप और भगतावाला डंप के कुछ हिस्से की बायोरेमीडीएशन और लेगसी वेस्ट को निपटने के लिए 27 जनवरी 2026 को टेंडर जारी किए थे। यह टेंडर 12 फरवरी को खुलने थे। इस टेंडर का नगर निगम द्वारा बार-बार कॉरिजेंडम लॉकर इस टेंडर की तारीख बढ़ाई गई। अंत में यह टेंडर 6 मार्च को खुलने थे। किंतु इस टेंडर को 6 मार्च को भी नहीं खोला गया। जानकारी के अनुसार इस टेंडर की ना तो तारीख बढ़ाएगी और ना ही टेंडर को रद्द किया गया। नगर निगम द्वारा डंप में से बायोरेमीडीएशन करने के लिए प्रति टन 332 रुपए भाव निर्धारित किया हुआ है। किंतु टेंडर ठंडे बस्ते में पड़ जाने के कारण इस पर आगे कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है।

निगम बिना टेंडर के किसी कंपनी से कार्य करवाने की राह पर

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम विशेष कर झब्बाल रोड डंप के कूड़े की लेगसी वेस्ट निपटान के लिए बिना नया टेंडर जारी किए किसी और कंपनी से कार्य करवाने की राह पर है। इसके लिए एक कंपनी द्वारा वहां पर कुछ मशीनरी भी लगाई गई है। निगम ने यहां पर बिजली का मीटर लगवाने के लिए पीएसपीसीएल को राशि भी जमा करवा दी गई है।अब नगर निगम इस कंपनी से कैसे कार्य करवा सकती है और कार्य करवाने की एवज में कैसे भुगतान करेगी। इसके लिए नगर निगम के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क करने पर किसी भी अधिकारी ने कोई बात नहीं बताई।

डंप पर किसी कंपनी द्वारा लगाई गई मशीनरी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल  और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन: कहा , लोगों को  मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।  अमृतसर, 13 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *