
अमृतसर, 29 अप्रैल: पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला अमृतसर की मंडियों में गेहूं की खरीद का आंकड़ा 5 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। बीती शाम तक जिले की मंडियों में विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 5,23,618 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि बीती शाम तक जिले की मंडियों में 5,51,024 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी, जिसमें से 5,23,618 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए गेहूं में खरीद एजेंसी पनग्रेन ने 1,76,172 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 1,26,161 मीट्रिक टन, पनस्प ने 1,15,510 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ने 80,502 मीट्रिक टन और एफ.सी.आई. ने 17,638 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसके अलावा 7,635 मीट्रिक टन गेहूं व्यापारियों द्वारा खरीदा गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि किसानों को खरीदे गए गेहूं का भुगतान भी साथ-साथ किया जा रहा है और बीती शाम तक 1137.53 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं की खरीद के बाद इसकी उठान (लिफ्टिंग) भी तेज कर दी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले की सभी मंडियों में गेहूं की निर्बाध खरीद जारी है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News