
अमृतसर, 4 मई :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, आसाम व पांडूचेरी में दर्ज की गई एतिहासिक विजय पर भाजपा अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने पंजाबियों सहित समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत भारतीय जनता पार्टी के बंगाल के प्रति दृढ़ संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी की ममता सरकार के जुल्मों के विरुद्ध जनता के साथ मिलकर आवाज उठाई और अपनी जान पर खेल कर एतिहासिक विजय दर्ज की है।बंगाल व असम के प्रचंड बहुमत के बाद अब पंजाबी भी बीजेपी का शंखनाद करेंगे।
बीजेपी की जीत पर भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए जिलाध्यक्ष का मुंह मीठा करवाया व आतिशबाजी कर सभी को बधाइयाँ दी। हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल को नुकसान पहुंचाया है और राज्य के विकास को पीछे धकेला दिया है।

इस अवसर पर राकेश गिल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, राजेश हनी, जिला महासचिव सलिल कपूर व मनीष शर्मा, सुशील देवगन, संजय शर्मा, परमजीत सिंह बतरा, बलदेव राज बग्गा, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, तरुण जस्सी, प्रतीक कपूर, दविंदर सिंह पहलवान, सरबजीत सिंह शंटी, मीनू सहगल, ओम प्रकाश अनार्य, मोहित महाजन, जसपाल सिंह शंटू, संजीव खन्ना, मानव तनेजा, ज्योति बाला, सविता महाजन, डॉली भाटिया, राजेश कुमार टोनी, मंजीत कौर थिंद, कपिल शर्मा, मनोहर सिंह, सतपाल डोगरा, अतुल मेसी, मनीष शूर, सन्नी राजपूत, पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद अमन ऐरी, पार्षद श्रुति विज, पार्षद विकास गिल, इन्द्रजीत सिंह बासरके, सभी मंडल अध्यक्षों, सभी सैलों के अध्यक्षों सहित हजारों कार्यकर्त्ताओं ने मिलकर इस जश्न की रौनक बढ़ाई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News